ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी 48 वर्षीय अब्दुल रऊफ खेत-खलिहानों में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह गांव निवासी अफजाल के खेत में खाद बिखरने गया था। अफजाल व उसके पुत्र भी खेत पर थे।
अब्दुल रऊफ अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। खेत मालिक अफजाल उसे जानसठ के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अब्दुल रऊफ की मौत से पत्नी अंजुम, पुत्री शमा परवीन, पांच बेटे व अन्य परिजन गमजदा हैं। थाना पुलिस ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।