फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत पर भड़के ग्रामीण  

Thu, 18 Aug 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान की हादसे में मौत के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना रोड पर ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। एसडीएम द्वारा मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव को उठाने दिया।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव समौली निवासी किसान बलजोर (60) पुत्र मुकंदा मंगलवार की सुबह साइकिल लेकर गांव बड़सू से तसला लेने के लिए आया था। वह तसला लेकर गांव लौट रहा था। बुढ़ाना रोड पर ईंट से भरे ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घबराकर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को कर दी। परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक किसान के पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं दिलाया जाएगा, तब तक वे शव को किसी भी सूरत में उठाने नहीं देंगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम खतौली बाबूराम व सीओ बुढ़ाना सुधीर कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने तहसील से किसान दुर्घटना बीघा योजना के तहत 5 लाख रुपये दिलाने तथा अन्य सहायता धनराशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने को शासन को लिखकर भेजने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पुत्र अनुज की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें