फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में मेला लगा, श्रद्घालु उमड़े

विज्ञापन
मीरापुर में शीतला माता के दर्शन करते प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में मेला लगा, श्रद्धालु उमड़े
विज्ञापन

मीरापुर। शीतला माता मंदिर पर शीतला सप्तमी के अवसर पर मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेका।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र के विश्वविख्यात शीतला माता मंदिर पर होली के ठीक सात दिन बाद शीतला सप्तमी से शुरू होने वाले आठ दिवसीय मेले के शनिवार को दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने से पूर्व मंदिर समिति के लोगों ने मोंटी तिराहे पर राज्यमंत्री को बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर शीतला माता बबरे वाली के दर्शन किए तथा यहां माता रानी का श्रृंगार कर और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के लोगों में राज्यमंत्री कपिल देव व उनके साथ आए समाजसेवी कुंजबिहारी अग्रवाल को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, दूसरी तरफ शीतला सप्तमी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ माता के दर्शन किए। यहां अपने नवजात शिशुओं के मुंडन कराकर उनके बाल माता रानी के चरणों में अर्पित किए। नवविवाहित जोड़ो ने भी माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के मंत्री अनिरुद्ध शारदा, चंद्रपाल सिंह, सिद्धार्थ राजवंशी, नितिन शर्मा, विकास कौशिक, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, डॉ मनोज भद्रकाशी, नीरज शारदा, विभोर डागा, नवनीत शारदा, दीपक गोयल, गौरव तोमर, प्रतीक सैनी, राकेश गुप्ता, अर्जुन मैत्रेय, मोनू ठाकुर, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें