क्रिकेटर गजाला पंजाब की सीनियर महिला टीम में शामिल
मुजफ्फरनगर। महिला क्रिकेटर गजाला अमीन ने पंजाब की सीनियर महिला टीम में जगह बना कर जिले का नाम रोशन किया है। गजाला फिलहाल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच अंकुर कुमार के निर्देशन में कोचिंग ले रही है।
बुढ़ाना निवासी बल्लेबाज गजाला दो वर्षों से यहां अभ्यास कर रही है। उनके कोच अंकुर ने बताया कि वह इस वर्ष इंदौर में हुई सीनियर नेशनल महिला प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने भी स्टेडियम पहुंच कर गजाला और उनके कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही मेहनत लगन के साथ अभ्यास में जुटे रहने का आह्वान किया। उप जिला खेल अधिकारी हरफूल सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहे।