फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 स्थानों पर लगा मेला, शस्त्र पूजन भी किया

विज्ञापन
विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करते क्रांति सेना के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
14 स्थानों पर लगा मेला, शस्त्र पूजन भी किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विजयदशमी पर देहात क्षेत्र में रविवार को चुनिंदा स्थलों पर रावण दहन किया गया। जिले के देहात क्षेत्र में इस बार कोविड-19 के चलते महज 14 स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।
मीरापुर में श्रद्धालुओं ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों का पूजन करते हुए घरों में स्थापित देवी की मूर्तियों का गंगा बैराज में विसर्जन किया। कस्बे में रामलीला समिति की ओर से दशहरा मैदान पर मेले का आयोजन कर दशानन व उसके भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दशहरा मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में व्यवस्था बनाने में रामलीला समिति की ओर से दीपक गोयल, रोहित माहेश्वरी, मूलचंद शर्मा, विजय कुमार, विवेक वर्मा, ब्रजभूषण अग्रवाल, विनोद कुमार और गौरव भटनागर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भोपा में युवा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के बाद दशहरा मेले का आयोजन जूनियर हाईस्कूल परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल के साथ ही हरीश राठी, जगपाल सिंह वालिया, रामलीला कमेटी के डायरेक्टर शुभम कांत शर्मा, अध्यक्ष अनिल शर्मा, तरुण धीमान, एडवोकेट श्यामबीर, अमरपाल सैनी, अंकित शर्मा, आशीष सैनी और कपिल सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शाहपुर में दशहरा पर्व पर लोगों ने घरों में विधि विधान से पूजन किया। छपार में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दशहरा पूजन व हवन आदि तो हुए, लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते कहीं भी न तो दशहरा मेले का आयोजन किया गया और न ही कहीं रावण का पुतला ही फूंका गया। गांव महरायपुर, छपार, बसेड़ा खामपुर, तेजलहेड़ा, बरला दतियाना में इस साल दशहरा मेले नहीं लगाए गए, जिससे लोगों में मायूसी रही। पुरकाजी में श्रद्धालुओं द्वारा घरों में हवन-पूजन कर अपने शस्त्रों की पूजा की गई। गांव कल्लनपुर में रामलीला कमेटी द्वारा सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस साल कस्बे व आसपास क्षेत्र में दशहरा मेले का आयोजन नहीं किया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें