डीएम ने शिविर में ग्रामीणों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई
मोरना। मोरना ब्लॉक के गांव बिहारगढ़ व खरपोड़ में आयोजित शिविर में पहुंचीं डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ग्रामीणों की कम संख्या होने पर नाराजगी जताईं। सीएमओ महावीर सिंह फौजदार ने मोरना ब्लॉक अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग मोरना प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह को निर्देश दिए कि कोरोना से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
उन्होंने सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, आशा, आदि विभागों की टीमें बनवाकर गांव-गांव में जाकर झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कराए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने बताया कि को-वैक्सीन को लेकर कुछ गांवों के लोग अनेक प्रकार की भ्रांतियां एवं अफवाह फैलाकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। शिविर में ग्राम प्रधान घसीटू सिंह, डॉ. संजय, प्रधान संजय बिहारगढ़ व अन्य ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने जानकारी ली। शिविर में विनय, ज्योति, मनीषा ऐनम, जयवती, मिथलेश आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के लोग लगे रहे। मोरना स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि इन गांवों में वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में 100, द्वितीय में 60 ग्रामीणों को और बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक मात्र चार ग्रामीणों का टीकाकरण हो पाया है। चार टीमें ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से भेजी गई है।