फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सुझावों का हुआ आदान-प्रदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सुझावों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार दोपहर एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की। साथही व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सतर्क रहना चाहिए। सभी को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिएं। साथ ही मार्केट में सुरक्षा गार्ड जरूर रखें। व्यापारी नेता ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने अलमासपुर में जाम लगे रहने, सतपाल सिंह मान ने ई-रिक्शाओं से जाम लगने की समस्या को उठाया। इस दौरान राकेश त्यागी, विशाल जैन, संजय मित्तल, सचिन शर्मा, हरिओम शर्मा, शलभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें