फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों से पहुंच सकेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां की है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचाने के लिए बसों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों के आने व जाने के समय रोडवेज की बसें मौजूद मिलेगी। 24 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग ने विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रोडवेज की विशेष व्यवस्था-
-मुजफ्फरनगर-बिजनौर
-मुजफ्फरनगर-खतौली-मेरठ
-मुजफ्फरनगर-बडौत
- मुजफ्फरनगर-कांधला
-मुजफ्फरनगर-शामली
- मुजफ्फरनगर-रुड़की-हरिद्वार
- मुजफ्फरनगर-सहारनपुर।
- बसेडा-खाईखेडा
इन्होंने कहा
जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन सभी मार्गो पर छात्रों की सुविधा के लिए बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू होगा। परीक्षा शुरू व समाप्त होने तक बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। अपने रोजाना के समय से दो घंटे पहले बसों का चलना शुरू हो जाएगा। छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी, रोडवेज डिपो मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें