नगर में उत्तर पुस्तिका मूल्याकंन केद्र का निरीक्षण करते जिला विद्वालय निरीक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक दिन में 32925 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने गति पकड़ ली है। तीसरे दिन 32925 कॉपिया जांची गईं। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या बढ़ने लगी है। व्यवस्था देखने के लिए डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में 3313 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां नौ परीक्षक और तीन उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। एसडी इंटर कॉलेज में 9446 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 31 परीक्षक और तीन उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। छोटूराम इंटर कॉलेज में 8993 कॉपियां जांची गई। यहां 37 परीक्षक और छह उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 4405 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, यहां 65 परीक्षक और एक उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 6768 उत्तर पुस्तिका जांची गई। यहां 140 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।