फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम में निबंध, भाषण प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के छात्रों ने किया।
विज्ञापन

शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया गया। उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ विजय कुमार ढाका, कृषि अभियंत्रिकी विभाग के डॉ. एके सिंह, पादप रोग विज्ञान विभाग के डॉ. अरुण कुमार, उद्यान विभाग से डॉ. आरके सिंह, शस्य विज्ञान से डॉक्टर ओमवीर सिंह तथा वनस्पति विज्ञान के डॉक्टर सुभाष ने अपने विचार साझा किए। मंच संचालन डॉक्टर रवीश कुमार वर्मा ने किया।
आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण में महक प्रथम, अतुल मिश्रा द्वितीय, खुशबू अंसारी तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में आकाश कुमार प्रथम, खुशबू द्वितीय, मोहम्मद सादान तृतीय और निबंध में मोहम्मद असद प्रथम, अभिषेक तोमर द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें