फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में भी हुआ लॉकडाउन का पूरी तरह पालन

विज्ञापन
भोपा मे गश्त करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के जनपद में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा लागू किए गए प्रत्येक रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन का देहात क्षेत्र में भी पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

भोपा कस्बा और आसपास क्षेत्र में रविवार के पूर्ण लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया गया। सुबह से ही कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इक्का-दुक्का राहगीर सड़कों पर नजर आए, जिन्हें लगातार गश्त कर रही पुलिस ने घर से निकलने की वजह पूछने के बाद हिदायत देकर लौटा दिया। वाहन पूरी तरह से बंद रहे, जिस कारण बाहर से आए लोगों को पैदल ही सफर कर गंतव्य तक जाना पड़ा। ऐसे राहगीरों में गांव बेलड़ा निवासी दिव्यांग मोहम्मद अली भी शामिल रहा, जो रविवार सुबह रोडवेज बस से बागपत से लौटा था। मुजफ्फरनगर से भोपा के लिए कोई साधन नहीं मिला तो पत्नी इसराना व बच्चों के साथ तेज धूप में पैदल ही यह सफर पूरा किया। वहीं, रोहाना क्षेत्र में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। चौकी पुलिस सुबह से ही सड़कों पर वाहन चेकिंग करती रही और जो भी बिना वजह घूमता मिला, उसका चालान किया गया। उधर, शाहपुर में पुलिस मुस्तैद रही और बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को रोककर उनके बाहर निकलने की वजह पूछकर बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटे गए। वहीं, मीरापुर कस्बे में रविवार सुबह से ही कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुला। हर चौराहे पर पुलिस मौजूद रहकर घर से निकलने वाले लोगों से पूछताछ करती नजर आई। क्लीनिक और मेडिकल स्टोर भी दिनभर बंद रहे। नगर पंचायत ईओ अनूप राय ने बताया कि कस्बे की गलियों को कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। उधर, सिसौली कस्बे में भी लॉकडाउन का पूरा असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें