फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई समारोह में खाना खाने से दर्जनों लोग बीमार 

Wed, 01 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बीमार हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में सगाई समारोह में खाना खाने से दर्जनों लोग बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज मेरठ, मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सक बीमारी का कारण फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। गांव कैलावड़ा में शनिवार को पूर्व प्रधान बीर सिंह उर्फ गुड्डू के पुत्र मनु चौधरी की लग्न सगाई थी। सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के करीब 500 से अधिक लोगों ने खाना खाया था। बताया गया है कि समारोह में खाना खाने से दर्जनों लोग उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


बीमार पड़ने वालों में गांव सतीश भड़ाना, सोनू, बिट्टू, धीर सिंह के अलावा गांव अहरोड़ा, कैलावड़ा, चितौड़ा, खानपुर, मीरापुर दलपत, राजपुर तिलौरा आदि गांवों से दर्जनों लोग शामिल हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

सतीश भड़ाना का कहना है कि बुखार के साथ उल्टी और दस्त हो रहे हैं। शनिवार को बीमार हुआ था, दवाई खाने से मंगलवार को कुछ आराम मिला है। चिकित्सक का कहना है कि ठीक होने के लिए लगातार दवाइयां खानी पड़ेगी। तब कहीं जाकर आराम लग सकता है। भड़ाना का यहां तक कहना है कि जिसने भी समारोह में खाना खाया था। उनमें से दर्जनों लोग अपने घर जाते ही बीमार पड़ गया। बीमार लोग पनीर की सब्जी में गड़बड़ी बता रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि इस तरह की बीमारी फूड प्वाइजनिंग की वजह से होती है। उल्टी और दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी जा जाती है। अस्पताल में मरीज आए थे। उनका इलाज करके वापस घर भेज दिया गया है। ऐसे बीमारी में चिकित्सक की सलाह से ही दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें