दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में सीताशरण इंटर कालेज के मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन हुआ। प्रतियोगिता में खतौली ब्लाक सहित जानसठ ब्लाक की टीमों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कबड्डी, वालीबाल में प्रथम टीम को 21, द्वितीय टीम को 15 हजार का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
सांसद खेल स्पर्धा में खतौली तथा जानसठ ब्लाक के अलग-अलग ब्लाक बनाए गए थे। दोनों ब्लाकों में कबड्डी, दौड़, कुश्ती, वालीबाल में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वालीबाल में खतौली ब्लाक में फाइनल में तीन सेट खेले गए। जिसमें अभिषेक सोंटा की टीम ने निखिल दुधाहेडी को दो सेट से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में मथेडी की टीम ने सोंटा की टीम को 17-14 से हराया।
दौड़ प्रतियोगिता में चार सौ मीटर में खतौली ब्लाक से प्रथम हिमांशु गंगधाडी, द्वितीय सौरभ कुमार शाहपुर, तृतीय आशीष राठी सोंटा रहे। 1600 सौ मीटर दौड़ में खतौली ब्लाक से प्रीत शाहपुर प्रथम, अभिनव अतंवाड़ा द्वितीय, विजय प्रताप सोम रतनपुरी तृतीय रहे।
कुश्ती में खतौली ब्लाक से 50 किलों में सौरभ प्रथम, अश्वनी पीपलेहडा द्वितीय, तुषार राणा पिपलेहडा तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलो में कपिल कुमार पिपलेहडा प्रथम, कपिल कुमार छछरपुर द्वितीय, प्रियांशु राणा पिपलेहडा तृतीय स्थान पर रहे। 74 किलों में अश्वनी शर्मा पिपलेहडा प्रथम, जोनी पिपलेहडा द्वितीय, अंकुर पुठठा तृतीय स्थान पर रहे। 86 किलों में दिपांशु दुधाहेडी प्रथम, सागर खतोली द्वितीय, अंकित खतौली तृतीय स्थान पर रहे।
जानसठ ब्लाक की प्रतियोगिता का भी हुआ समापन
इसी प्रकार जानसठ ब्लाक में वालीबाल में नंगला मुबारिक ने बेहडा अस्सा को 25-21 से हराया। कबड्डी में तलेहडा ने मीरापुर की टीम को 14-13 से हराया। दौड़ चार सौ मीटर में रवि कासमपुर प्रथम, रामकुमार मीरापुर द्वितीय, मनीषपाल बेहडा तृतीय स्थान पर रहे। 16 सौ मीटर दौड़ में गौतम नरसिंहपुर प्रथम, सहदेव नंगला मुबारिक द्वितीय, अजय जंधेडी तृतीय स्थान पर रहे। वही 50 किलों की कुश्ती में विकास भुम्मा प्रथम, वंश कुमार मुक्ललमपुर द्वितीय, मौ आसिफ जटवाडा तृतीय स्थान पर रहे । 61 किलों में शंकर मुक्ल्लमपुर प्रथम, मौहम्मद कैफ जटवाडा द्वितीय, दीपक कुमार तिसंग तृतीय स्थान पर रहा। 74 किलों में अजय शर्मा भुम्माखेडी में प्रथम, रितिक राणा भुम्मा द्वितीय, मौहम्मद आजीम जटवाडा तृतीय रहे। 86 किलों में संतलाल जडवड प्रथम, सययाद पिमौडा द्वितीय, विशाल कुमार टंडैडा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता टीम को भाजपा पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने पुरूस्कार वितरित किए।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में राजू अहलावत, एसडीएम जीत सिंह राय, ब्लाक प्रमुख पति गौतम गुर्जर, बीडीओं रत्नाकर सिंह, विवेक बालियान, हरीश अहलावत, सुधीर सैनी, हरशरण गुप्ता, जानसठ ब्लाक प्रमुख नरेंद्र चैधरी, तनजेब सिंह, विनोद, नितिन, शिवकुमार, अमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय शेखर ने किया।
सभी टीमों के निणार्यक मंडल में जिला क्रीडा अधिकारी हरफूल, कबडडी सचिव मुजफ्फरनगर रामपाल, नरेंद्र, अनिल, शेर सिंह, संजू, अन्नू, अनिल, अरविंद, मनोज, सचिन, मुकेश, कृष्णपाल, सैलेश बालियान, पुष्पेंद्र, प्रवीण, मोनू, अक्षय, पयूष कुमार ,सुधीर, रवि मास्टर आदि रहे।
खतौली में खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हुए विवाद रोकते हुए डॉ संजीव बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली कबड्डी प्रतियोगिता में घायल हुए खिलाड़ी को निजी वाहन से चिकित्सक के यहां ले जाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR