फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्य योजना बनाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में अतिक्रमण के संबध में बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान कल से शुरू होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान के तहत शनिवार को कार्ययोजना बना ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर गहन विचार विमर्श किया। इसके बाद मंगलवार 24 अगस्त से शहर, सिविल लाईन और नई मंडी क्षेत्र में एक साथ अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर के सभी चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। शहर में चल रही ई- रिक्शाओं का भी मार्ग निर्धारित किया जाएगा। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही ई- रिक्शाओं के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। पूरे शहर को तीन सेक्टरों नई मंडी, सिविल लाईन्स और शहर कोतवाली क्षेत्र में बांटा है। नई मंडी में डिप्टी कलेक्टर पुष्कर चौधरी, कोतवाली क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, सिविल लाइन क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए है। सभी एसडीएम के नेतृत्व में चार अफसरों की टीमें गठित की गई है। जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। मंगलवार से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार पर्यवेक्षक बनाए गए है।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की कार्ययोजना बनाई। बैठक में ईओ हेमराज, टीएसआई वीर अभिमन्यु, तीनों थानों के प्रभारी, लोक निर्माण विभाग और एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुनादी करा कर चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट में बताया कि मंगलवार से दोपहर को तीनों क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलेगा। सोमवार को नगर पालिका की आरे से इस संबंध में मुनादी कराई जाएगी।अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में अतिक्रमण के संबध में बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें