फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजडू और किदवईनगर में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
किदवई नगर में बिजली चोरी की जांच करती टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सूजडू और किदवईनगर में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम का अभियान शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से खालापार के किदवईनगर और सूजडू की कुंगरपट्टी में 26 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

एसडीओ प्रणव चौधरी और अवर अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में सूजडू के कुंगरपट्टी, खालापार के किदवई नगर में बिजली चोरी रोकने को पुलिस के सहयोग से विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। विजिलेंस टीम के प्रभारी ब्रजमोहन सिंह, अवर अभियंता नेत्रपाल व अन्य स्टाफ के साथ क्षेत्र में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 26 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों के खिलाफ धारा 135 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी ने बताया कि विभाग की छापे की कार्रवाई सुबह और रात के समय हो रही है। बिजली चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान शहर में सभी स्थानों पर निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें