यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में बिजली मैकेनिक नजाकत (46) की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिल वारदात के बाद कमरे का ताला बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसी और परिजनों ने तलाश की तो शव कमरे में बरामद हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पलड़ी गांव निवासी बिजली मैकेनिक की पत्नी शारदा कई दिन से बच्चों के साथ शामली के जलालाबाद अपने मायके गई हुई थी। घर पर नजाकत अकेला था। सोमवार को वह पड़ोसियों को दिखाई नहीं दिया। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का फोन भी रिसीव नहीं किया।