फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल से ईद मुबारकबाद दी, गले नहीं मिले

विज्ञापन
घरों में रहकर ईद की नमाज में कोरोना सक्रमण से बचाव की दुआ करती बालिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल से ईद मुबारकबाद दी, गले नहीं मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते ईद-उल-फितर की नमाज सोमवार को घरों में ही अदा की गई। ईद पर न तो कोई गले मिला और न ही किसी ने हाथ मिलाया। जो मिला उसे दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी गई। मोबाइल फोन के अलावा सोशल मीडिया से ईद की बधाई दी गई। एहतियातन शहर में कई स्थानों पर चेक प्वाइंट्स बनाकर ईदगाह तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा की गई। डीएम-एसएसपी दस बजे तक शहर में गश्त पर रहे।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में ही मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर सोमवार को बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। ईद की नमाज भी मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की। इससे पहले, नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन व मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा लगातार लोगों से ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की जा रही थी। सोमवार को इसका असर भी दिखा। मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी सादगी के साथ ईद मनाई। उधर, नमाजियों को ईदगाह तक पहुंचने से रोकने के लिए एहतियातन शहर में विभिन्न स्थानों पर चेक प्वाइंट्स बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सभी थानेदार और चौकी प्रभारी भी सुबह से ही नमाज को लेकर क्षेत्र में गश्त पर रहे। वहीं, ईद को लेकर नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद मिलन व शीर-फुल्की से भी परहेज
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते ईद-उल-फितर पर इस बार ईद मिलन कार्यक्रम और शीर-फुल्की से भी परहेज किया गया। शहर में सोमवार को कहीं भी ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। ईदगाह पर भी डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ईदगाह के मुतवल्ली से मिलने के बाद उन्हें बधाई देकर लौट आए। ईद मिलन न होने के कारण लोग एक-दूसरे से मिलने व बधाई देने उनके घर भी नहीं गए। पहली बार घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई। सावधानी बरती गई, न तो कोई गले मिला और न ही किसी ने हाथ मिलाया। जो मिला उसे दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी गई तथा मोबाइल फोन के अलावा सोशल मीडिया से ईद की बधाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें