उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों और जाट समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सैनिक कॉलोनी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका गया। वहीं, कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के विरोध का एलान किया गया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ पर टिप्पणी से नाराज लोगों ने रोष जताया।
शहर की सैनिक कॉलोनी में जाट समाज के अमित धर्मा ने कहा कि यह कृत्य उपराष्ट्रपति के पद का अपमान है। रणतेश चौधरी, युवा अभिषेक मलिक ने कहा कि अगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।