फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात ले उड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात ले उड़े युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पॉश कॉलोनी द्वारिकापुरी में सोमवार दोपहर आभूषण साफ करने के बहाने घर में घुसे दो युवक बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात ले उड़े। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी द्वारिकापुरी निवासी त्रिलोकचंद अग्रवाल सिंचाई विभाग से इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। बुजुर्ग घर में अपनी पत्नी सरला देवी व छोटे भाई मनोज के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक उनके घर पहुंचे और बुजुर्ग दंपती को उनके पहने गए आभूषण गंदे होने की बात कहते हुए उन्हें साफ करने की बात कही। बुजुर्ग दंपती युवकों की बातों में आ गए, जिसके बाद वृद्धा सरला देवी किचन में जाकर हल्दी का पानी गर्म करने लगीं, जबकि वृद्ध त्रिलोकचंद अग्रवाल युवकों के पास ही रुक गए। इसी दौरान आरोपियों ने पहले वृद्ध और फिर उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके पहले गए जेवरात के साथ ही अलमारी में रखे अन्य आभूषण भी समेटकर रफूचक्कर हो गए। करीब एक घंटे बाद घर में काम करने वाली नौकरानी सुदेश बुजुर्ग दंपती के घर पहुंची, तो उन्हें अचेत देख उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दंपती को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले में देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें