फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। रिमझिम फुहारों के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। रोजमर्रा के काम भी समय पर नहीं हो पाए। बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई। जिले में 17 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

कई दिन से आकाश में बादल छाए रहने के बाद बुधवार की सुबह से ही रिमझिम फुहार शुरू हो गई और पूरे दिन यही हालत बनी रही। आम आदमी अपने रोज के काम भी समय से नहीं कर पाए। बारिश के चलते बाजार भी प्रभावित हुआ। शाम के समय जब कुछ समय के लिए बारिश बंद हुई तो बाजार में ग्राहक नजर आए। बारिश के चलते शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब रही। लोगों का कीचड़ के कारण सड़कों से निकलना दूभर हो गया। जिले में 17 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें