फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रातभर जिला चिकित्सालय में बाधित रही पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
ट्यूबवेल की चेकवाल्व खराब होने से जिला अस्पताल में पानी के लिए मचा हाहाकार, 12 घंटे बाद हुई आपू - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय स्थित ट्यूबवेल की चेकवाॅल्व खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण मरीज और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह मरम्मत के बाद चिकित्सालय में पानी की आपूर्ति बहाल हो पाई।


स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में बिजली और पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्या आ रही है। बार-बार बिजली की कटौती के चलते मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आपूर्ति बाधित होने पर चिकित्सालय का जनरेटर चलता है, लेकिन इस दौरान एसी बंद होने से कई वार्ड के मरीजों को दिक्कत होती है। आमतौर से लो वोल्टेज की समस्या भी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात चिकित्सालय में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। मरीज और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह जांच के बाद पता चला कि चिकित्सालय परिसर में स्थापित ट्यूबवेल की चेकवाॅल्व खराब है। जिसके चलते आपूर्ति बाधित हो रही है।


- शौचालय में भी नहीं आ रहा था पानी

जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की तीमारदार जैनब ने बताया कि रात के समय पानी की आपूर्ति बाधित होने से समस्या हुई। शौचालय में भी पानी नहीं आ रहा था।


- पीने के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पाया पानी

रामपुरी निवासी मरीज के तीमारदार संदीप ने बताया कि अस्पताल में पानी न आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। बाहर से ही बोतल भरकर लानी पड़ी।
विज्ञापन



- ट्यूबवेल की चेकवाॅल्व हो गया था खराब : सीएमएस

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.संजय वर्मा ने बताया कि रात में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। काफी प्रयास किए लेकिन समस्या का पता नहीं चल पाया। सुबह मैकेनिक ने जांच के बाद ट्यूबवेल की चेकवाॅल्व खराब बताया। जिसके बाद मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें