खतौली। तीन दिन पूर्व स्कॉर्पियो कार की छत पर खड़े होकर बराती कुछ युवकों ने नोट उड़ाए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्कॉर्पियो कार की पहचान की और उसे सीज कर दिया।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो बुढ़ाना रोड पर एक बैंकट हॉल के सामने की है। जिसमें स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर कुछ युवक नोट उड़ा रहे थे। नोट उड़ाने के दौरान मार्ग पर जाम लग गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो का चालान कर उसे सीज किया गया है।
कार के ऊपर चढ़कर नोट उडाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।