फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरआई की टीम ने तीन घरों में की छापेमारी, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरआई की टीम ने तीन घरों में छापा मारा. दो हिरासत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गए कई करोड़ रुपये के सोने के मामले के तार जनपद से भी जुड़े हुए हैं। डीआरआई की टीम ने बृहस्पतिवार को बिना पुलिस को जानकारी दिए गांव बागोवाली में तीन घरों में छापामार कर कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट में मंगलवार को डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने चार करोड़ से अधिक कीमत का तस्करी का सोना पकड़ा था। मामले में पकड़ा गया युवक शहर के गांव बागोवाली निवासी बताया गया था। जांच में सामने आया था कि रियाद से आने वाली फ्लाइट से लाया गया सोना मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन डीआरआई की टीम ने इससे पहले ही सोना पकड़ लिया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार शाम डीआरआई की टीम बिना पुलिस को कोई सूचना दिए अचानक गांव बागोवाली पहुंची। यहां पर टीम ने तीन घरों में छापा मारते करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। वहीं, कई अन्य लोग मौके से फरार भी हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें