भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अस्पतालों में बढ़ रही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या
मुजफ्फरनगर, भोपा। मोरना-भोपा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में वायरल से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में लगभग 75 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित हैं।
चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना का प्रकोप कम होने से अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी है। मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग सौ मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। यहां बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। भोपा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष वर्मा ने बताया कि भोपा में लगभग 70 से 90 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसी के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में 90, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिस्सा व ककरोली में भी प्रतिदिन 50 से 60 तक मरीज उपचार कराने आ रहे है। चिकत्सकों का कहना है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें लगभग 75 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित हैं। कुछ मरीजों में डेंगू के लक्षण भी पाए जा रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।
इन चीजों का रखें ध्यान
- घर के आस-पास पानी ना रुकने दें
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- सोते समय कमरे के खिड़की दरवाजे बंद रखें
- साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ ही बासी खाने से परहेज करें
- परेशानी होने पर निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में जांच कराएं