फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarngar: फुलत में खूनी खेल ने ली तीन की जान, दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ADG भी पहुंचे

Wed, 28 Feb 2024 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के फुलत गांव में अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच पिछले 10 महीने से चल रही रंजिश में मंगलवार शाम खूनी खेल खेला गया। बुधवार को राहुल ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज सुबह एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर भी मामले में निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
हत्याकांड मामले में जानकारी लेते एडीजी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में हुए तीहरे हत्याकांड के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के पांच पांच लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं मामले में बुधवार को एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी देहात आदित्य बंसल तथा सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के साथ फुलत पहुंघकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। वहीं फायरिंग में घायल हुए राहुल ने भी बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
मामले में आज सुबह फुलत निवासी राजू पुत्र फूल सिंह ने दूसरे पक्ष के हरिमोहन पुत्र धर्मपाल, मीना पत्नी हरिमोहन तथा उसके तीन बेटों राहुल, सचिन तथा रोहित के खिलाफ धारा 147,148,149, 302, 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें से नामजद रोहित की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं राहुल की भी बुधवार सुबह को मौत हो गई।

वहीं दूसरे ओर से मृतक रोहित के चाचा गोर्वधन पुत्र धर्मपाल ने दूसरे पक्ष के राजू पुत्र फूल सिंह तथा उसके चार बेटों अंकित, बबलू, जोशी व मोनू के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिनमें नामजद अंकित की मौत हो चुकी है। पुलिस ने रात में ही राजू पुत्र फूल सिंह, मोनू पुत्र राजू तथा दूसरे पक्ष से गोवर्धन पुत्र धर्मपाल को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ करते एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में हुए दोहरे हत्याकांड में एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी देहात आदित्य बंसल तथा सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के साथ फुलत पहुंघकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के सम्बंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की जड़ मानी जाने वाली युवती से भी पूछताछ की।उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारियों से घटना के विषय मे विस्तृत जानकारी हासिल की तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें