फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या के निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ग्राम बघरा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

तितावी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा समस्याएं जलनिकासी निकासी न होने व तालाबों की साफ-सफाई की आईं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सतपाल व प्रवीन सैनी ने बघरा में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बघरा के मुख्य चौराहे पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीएम ने बीडीओ को समस्या का समाधान कराने को कहा। बघरा स्थित गुली वाला स्कूल के पास भी अटे पड़े तालाब की खोदाई कराने के डीएम ने आदेश दिए। बघरा के मजरा मुरादपुरा में भी तालाब की खोदाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हाल फिलहाल तालाबों पर कब्जा किया है, उनको नोटिस देकर तालाबों को कब्जामुक्त कराया जाए। इस दौरान सीडीओ अलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, राजीव चौधरी, शबी हैदर जैदी, सतपाल प्रधान, अहसान प्रधान, देवराज पवार, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण सैनी, मोहम्मद इरफान, बघरा चैकी प्रभारी मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले डीएम ने बुढ़ीनाकलां गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें