नगर में हग-डे पर गले मिलती युवतियां।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एकदूसरे से किया प्यार का इजहार
मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग-डे (गले मिलने का दिन) पर युवाओं के बीच उत्साह रहा। हिंदू संगठनों और पुलिस से बचते-बचाते युवाओं ने मुलाकात की। एक-दूसरे को उपहार भेंट किए गए। बृहस्पतिवार को सातवें दिन किस डे मनाए जाने की परंपरा है।
वैलेंटाइन वीक को देखते हुए हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। क्रांति शिवसेना ने बुधवार को शहर में होटल-रेस्टोरेंट के आसपास जमे रहे। उन्होंने रेस्टारेंट संचालकों के नाम पत्र जारी कर चेतावनी दी कोई भी अपने यहां वैलेंटाइन डे का कार्यक्रम नहीं करें। कहा कि पाश्चात्य संस्कृति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि कहा कि वैलेंटाइन डे पर जो भी आपत्तिजनक स्थिति में पाया जाएगा उसको सबक सिखाया जाएगा। बावजूद इसके बुधवार को हग डे पर युवाओं के बीच उत्साह देखने को मिला। रेस्तरां और गिफ्ट सेंटर पर दिनभर युवाओं की आवाजाही बनी रही। एक-दूसरे की पसंद के उपहार भेंट किए गए। गले लगाकर अपने प्यार का इजहार किया गया। दोस्तों ने भी एक दूसरे को गले लगाया। नवविवाहित जोड़ों ने भी सेलिब्रेट किया। पुलिस ने हिंदू संगठनों के विरोध के चलते स्कूल-कॉलेजों के रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है। यही नहीं रेस्तरां आदि पर भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।