फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी का किया गठन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास को अब पंख लगने वाले हैं। नाली, खड़ंजे और सड़कों को छोड़कर जो अन्य विकास कार्य होंगे उनके लिए डीएम ने डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी का गठन किया है। शहर के जिम्मेदार लोगों को इस सोसायटी का सदस्य बनाया गया है।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी को रजिस्टर्ड कराया गया है। इस सोसायटी के संरक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान होंगे। अध्यक्ष डीएम सीबी सिंह रहेंगे। उपाध्यक्ष एसएसपी अभिषेक यादव रहेंगे। नगर पालिका के विकास कार्यों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी इसके सदस्य होंगे। इनके अलावा चेयरपर्सन, सभी विधायक, एमडीए सचिव और शहर के 30 नागरिक इसके सदस्य बनाए गए हैं। इन सदस्यों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने बताया कि शहर का तीव्र गति से विकास करने के लिए डीएम सीबी सिंह ने यह पहल की है। इस सोसायटी के जो मूल उद्देश्य रखे गए हैं उनमें शहर के विकास कार्य मुख्य है। इनमें चौराहों का सुंदरीकरण विशेष रूप से शामिल है। पर्यावरण संरक्षण, बालक, बालिकाओं के लिए खेल का माहौल बनाना, स्वच्छता, पार्किंग की व्यवस्था और जलनिकासी पर इसमें चर्चा होगी। सरकार की योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने का काम भी सोसायटी करेगी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि नाली, सड़क, खडंजा पालिका का कार्य है। सिविल सोसायटी की बैठक में इस पर चर्चा नहीं होगी। सोसायटी का रजिस्ट्रेशन पांच दिन पहले दस सितंबर को ही हुआ है। इसकी पहली बैठक के 20 सितंबर को होने की संभावना है। बैठक में शहर के विकास के लिए नागरिकों की राय ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें