गृहमंत्री अमित शाह से राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार ग्रहण करते केनरा बैंक के प्रंबधक निदेशक एलवी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
केनरा बैंक को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय राजभाषा माह मना रहा है। यह माह तीस सितंबर हिंदी माह के रूप में मनाया जाएगा। हिंदी माह की शुरुआत के साथ स्टाफ ने हिंदी में कार्य करने का आश्वासन के साथ राजभाषा की प्रतिज्ञा ली। इस बार केनरा बैंक की गृह पत्रिका ‘केनरा ज्योति’ को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलवी प्रभाकर ने गृह मंत्री से ग्रहण किया है।
हिंदी माह में शाखाओं एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक गजेंद्र सिंह नेगी हिंदी में ही बात करते हैं और हिंदी में बैंकिंग कार्य करने को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए केनरा बैंक हर संभव प्रयास कर रहा है। बैंक के प्रधान कार्यालय तथा अंचल कार्यालय से कई तरह की हिंदी पत्रिका निकाली जाती है।