फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूर्व सांसद के इशारे पर काम कर रहे जिलाध्यक्ष’

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष योगेश खारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के इशारे पर काम कर रहे हैं। हाईकमान को इससे अवगत कराया गया है। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

तहसील परिसर में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट के चेंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा को उनके पद से हटाने की मांग हाई कमान से करने की बात कही। जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त है। और पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे है। खारी ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सपा पार्टी में शामिल हुए हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक के इशारे पर पार्टी विरोधी कार्य कर रहे है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है। जिससे जिला संगठन और पार्टी को नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी में एक भी कांग्रेस जन को पद नही दिया है।
बैठक में मेहराज अली, अमित राणा, हाजी इजहार, मंजीत सिंह, शहजाद, कामिल, कालूराम गुज्जर, नाजिम, राजेंद्र सैनी, नीरज शर्मा, संजय तोमर, बाबूराम कटारिया, रामलाल, केपी सिंह, नितिन, अरशद काजी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें