मेरठ में हुई निशानबाजी प्रतियोगिता में विजेता मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस टीम ने मेरठ में हुई 20वीं अंतर जनपदीय अलार्म एफिशिएंसी एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाइन प्रतियोगिता में जोन में पहला स्थान प्राप्त किया। एसएसपी ने सभी विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
जनपद मेरठ में हुई प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने रिवाल्वर शूटिंग में मेरठ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस लाइन में तैनात एसआई पवन कुमार को मेरठ जोन का बेस्ट शूटर चुना गया। उन्होंने रिवाल्वर शूटिंग में मेरठ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन सौ मीटर बिग बोर राइफल शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सीओ सदर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार यादव को प्रथम स्थान, कारबाइन शूटिंग प्रतियोगिता में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार शर्मा को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। तीन सौ मीटर बिग बोर राइफल शूटिंग के महिला वर्ग में शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल सरोज ने प्रथम और मानवाधिकार सेल में तैनात महिला कांस्टेबल निशा चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी विजेता पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।