जिला जज का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला जज को बार के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बुकें व मोमेंटो देकर स्वागत किया।
जनपद न्यायाधीश के अलावा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज कुमार अग्रवाल व चेयरमैन मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मलखान सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता योगेंद्र मित्तल, जितेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र मलिक, भारतवीर अहलावत, डॉ. मीरा सक्सेना व मनोज शर्मा के अलावा राजसिंह रावत, प्रेमदत्त त्यागी, रामवीर सिंह, प्रवीण खोकर, नीरज ऐरन, संदीप मलिक, अनीस, सुधीर गुप्ता रविदत्त, सोहनलाल अखिल अग्रवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। उधर, जिला जज राजीव शर्मा के विदाई समारोह में डीजीसी फौजदारी राजीव शर्मा व डीजीसी सिविल गौरव कुमार समेत सभी एडीजीसी ने जिला जज को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। ओम प्रकाश उपाध्याय, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, मनमोहन वर्मा, यशपाल सिंह, कमल कुमार, वीरेंद्र नागर, परविंद्र कश्यप, आनोद बालियान, कुलदीप पुंडीर, कुलदीप कुमार, नरेंद्र शर्मा, जोगिंदर गोयल, ललित भारद्वाज, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुगंध जैन व संचालन ब्रिजेंद्र सिंह मलिक ने किया।