उद्योगों के विकास पर हुआ गहन मंथन
मुजफ्फरनगर। आईआईए के जुड़े उद्यमियों और विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं सिडबी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें उद्योगों के विकास में बैंक अपनी क्या भूमिका निभा सकते हैं इस पर गहन चर्चा हुई।
मेरठ रोड के एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर के अभिभाषण से हुआ। उद्यमी नीरज केडिया और अशोक बंसल शामली चैप्टर को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अशोक मित्तल को डिविजनल सेक्रेटरी, अश्वनी खंडेलवाल को आईआईए की राष्ट्रीय विद्युत समिति के चेयरमैन नामित होने पर शुभकामनाएं दी गई। कुशपुरी को लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर आईआईए ने बधाई दी।
सर्वप्रथम सिडबी से आए अभिषेक कुमार एजीएम नोएडा ब्रांच ने एमएसएमई से संबंधित विभिन्न योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि नई मशीन खरीदने और नए उद्योग लगाने पर भी बहुत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध है। एक्सिस बैंक से आए वैभव रस्तोगी ने बताया कि उद्यमी सीबीआईएल में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया समझाई। एचडीएफसी सहारनपुर के पंकज कुमार ने बताया कि प्राइवेट बैंकर्स आपको कैसे कम ब्याज दर पर आप की आवश्यकता अनुसार बहुत कम समय में व बहुत कम पेपर वर्क के साथ ऋण उपलब्ध कराते हैं। शामली से आए अशोक बंसल व अशोक मित्तल शामली चैप्टर के चेयरमैन अनुज गर्ग ने विचार रखे।
कुशपुरी ने कहा कि प्राइवेट बैंक में पारदर्शिता की कमी होने के कारण लोगों का विश्वास नहीं बन पाता है। एबी फिनीस्कोप की डायरेक्टर गुंजन भारद्वाज ने कहा कि हम उद्यमी व बैंक के बीच एक ब्रिज का कार्य करते हैं। निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल ने किया। बैठक में नीरज, अरविंद मित्तल, जेके मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, नवीन, सुमित, संदीप, दीपक सिंघल मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बसों में चेकिगं करती डॉग स्क्वॉड की टीम के सदस्य ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR