फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तालाब व पुलिया की सफाई न होने से गली में भरा गंदा पानी

Sun, 03 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरौली। गांव चौरावाला स्थित तालाब व पुलिया की सफाई न होने से पुलिया वाली गली में पानी भरा हुआ है। इससे गली में मच्छर पनप रहे हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।


मछली पालन के लिए एक व्यक्ति ने तालाब में सड़क की पुलिया के नीचे दीवार बनवाई थी। इससे इस गली का पानी तालाब में नहीं जा पाता। बारिश होने पर तो हालात बेहद खराब हो जाते है। लोगों को पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है। बच्चे, महिलाओं को भारी परेशानी होती है। अधिकारियों से शिकायत करने का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन



दूसरे के मकान से होकर जाते हैं घर : वाजिद
ग्रामीण मोहम्मद वाजिद का कहना है कि उनके घर के दरवाजे के सामने महीनों से पानी भरा हुआ है। इसमें मच्छर पल रहे हैं। घर के अंदर जाने के लिए पीछे वाले रास्ते से पहले पड़ोसी के घर जाकर फिर अपने घर जाते हैं। इस बाबत कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया है, परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी भी पानी भरा हुआ है।



रास्ते में भरता है कई घरों का पानी : बहरोज
ग्रामीण बहरोज अख्तर ने बताया कि इस गली में कई घर हैं। घरों से निकला सारा गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता है। घास व गंदगी से पुलिया भरी होने के कारण पानी तालाब में नहीं पहुंचता है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन





पानी की निकासी के लिए बने नाला : शाहनजर
ग्रामीण शाहनजर का कहना है कि गली में भरे पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। पानी की निकासी के लिए तालाब व पुलिया की सफाई होकर सड़क किनारे नाले का निर्माण होना चाहिए। सड़क भी ऊंची करके बननी चाहिए। इससे पानी निकलने का स्थायी समाधान हो जाए। गली में रहने वाले लोग पिछले कई महीनों से परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें