फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर गंदगी के अंबार

विज्ञापन
शुकतीर्थ गंगा घाट पर घास फूंस व गंदगी के अंबार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ गंगाघाट पर पानी के बीच एकत्र घास फूस व गंदगी का अंबार जमा हो गया है। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से गंदगी साफ करने की गुहार लगाई है। वही गंगा सफाई अभियान और योजनाओं पर सवाल खड़े कर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

धर्म नगरी शुकतीर्थ में अब दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं के आने की रफ्तार बढ़ रही है। गंगा घाट पर स्नान करने आए मेरठ निवासी श्रद्धालु हरवीर सिंह, योगेश, मनोज सैनी, विनय, देवेंद्र, विजयपाल, कल्लू, महावीर आदि ने बताया कि गंगा की दशा देखकर मन को दुख हुआ। गांव प्रधान सुशील शर्मा, नीरज रायल शास्त्री, मनोहर शर्मा, विकास बालियान आदि ने गंदगी को साफ करने की गुहार लगाई है। वहीं शुकतीर्थ श्मशान घाट पर लगी सोलर लाइटें सालों से खराब होने से बंद पड़ी हुई हैं। रोजाना देर सवेर तक घाट पर अंतिम क्रिया क्रम चलता रहता है, लेकिन रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें