फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा दिवस पर उमड़े जैन श्रद्धालु

Sat, 31 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में उपाध्याय श्री 108 नयन सागर जी महाराज का 24वां दीक्षा दिवस महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जैन श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।       
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ में ध्वजारोहण नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, संजय जैन, राजीव जैन ने किया। मुख्य अतिथि एसएसपी बबलू कुमार रहे। मंच संचालन वर्षा जैन, भरतेश जैन ने किया। दीक्षा दिवस के अवसर पर 24 धर्मानुरागी गुरुभक्तों ने गुरु को शास्त्र भेंट किए। गुरुवर के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य ऊषा जैन, अतुल जैन, अजय जैन को प्राप्त हुआ। गुरु पूजा का अवसर सुखबीर जैन को मिला। गुरु आरती अरुणा जैन, अजय जैन ने की। 

मंजू जैन, विजय जैन ने वात्सल्य भोज की व्यवस्था की। स्वागत मदनलाल जैन, विकास जैन, विपिन जैन ने किया। समारोह अध्यक्ष नीरज जैन, पल्लव जैन रहे। अति विशिष्ट अतिथि नेमीचंद जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, सार्थक जैन रहे। चित्र अनावरण मनोज जैन, शुभम जैन, वैभव जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन श्रेयांश कुमार, नीरज जैन ने किया।
विज्ञापन


समिति के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि पूजा-पाठ अजित जैन शास्त्री, अशोक जैन शास्त्री दिल्ली वालों ने कराया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, राजकुमार यादव, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजकुमार नरुला, शरद गोयल, रजनीश, पवन अग्रवाल, आशीष, राकेश गोयल, सुभाषचंद जैन, शशांक जैन, चंद्रमोहन, मनोज, विजय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें