फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के लिए धनगर समाज ने दिया धरना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते धनकर समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रमाणपत्र के लिए धनगर समाज ने दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाज के युवाओं के जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने से नाराज अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ ने डीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार धनगर ने कहा कि प्रशासन समाज की अनदेखी कर रहा है। इस दोहरे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे महासंघ ने प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। शिव कुमार सिंह धनगर ने कहा कि युवाओं और बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिससे समस्या खड़ी हो रही है। आरोप लगाया कि लेखपाल जिलाधिकारी की अनुमति नहीं है की रिपोर्ट लगाकर जाति प्रमाणपत्रों को बनाने से मना कर देते हैं। शासन के आदेशों के बावजूद समाज की अनदेखी की जा रही है। इसके बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह से मिलकर मांग रखी कि अनुसूचित जाति धनगर के प्रमाणपत्र हिंदी व अंग्रेजी भाषा के प्रारूप पर बनाए जाने के आदेश दिए जाएं। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष विनोद फौजी, लोकेश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद धनगर, युवा जिलाध्यक्ष अनिल गोदना, नामेश चंदेल, अनुराग, आनंद धनगर, जयपाल धनगर, संदीप धनगर, ब्रहम सिंह, राम मुकुट, ब्रिजेश कुमार, सतीश छछरपुर, लोकेश तिसंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें