फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शिव मूर्ति पर श्रावण माह के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रावण के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने लंबी-लंबी लाइनों में कतारबद्ध होकर अपने अराध्य देव का बेल पत्र, धतूरा, दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने व्रत रखे। इस दौरान शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
श्रावण के पहले सोमवार को नगर के शिवालयों को फूल-मालाओं और इलेक्ट्रिक लाइटों से मंदिरों को सजाया गया। सोमवार सुबह पांच बजे से मंदिरों में अपने अराध्य देव का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। शहर के शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन रही और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। इसके साथ ही बोहरों का मंदिर, हरिहर शिव मंदिर, रामलीला टिल्ला, गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का बेल-पत्र, धतूरा, दुग्ध और गंगाजल के साथ ही पंचामृत से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने निराहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से घर-परिवार की सुख, समृद्धि के लिए मन्नतें मांगीं। इस दौरान शहर के सभी मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। व्यवस्था बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें