फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, मन्नतों का बांधा धागा

विज्ञापन
शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ में मोक्ष कुंभ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने दीपदान किया और अक्षय वटवृक्ष पर मन्नतों का धागा बांधा। बाणगंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

तीर्थ के शुकदेव घाट पर श्रद्धालुओं ने महिलाओं ने दीप दान किया। तीर्थ यात्री अपने पूर्वजों की शांति और परिवार में सुख, शांति को दीप दान कर रहे हैं। घाट पर पुरोहितों ने यज्ञ और पूजा अनुष्ठान कराए। गंगा मैया की जय से घाट पर श्रद्धा का माहौल रहा। कारगिल स्मारक पर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने अक्षय वट पर मनोकामना का धागा बांधकर महिलाओं ने दीप जलाए।
पुरोहित विकास, आचार्य अरुण ने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा कराई। चरणदास मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन को भीड़ उमड़ी हुई है। हनुमंतधाम, शिव धाम, दुर्गा धाम आदि धार्मिक केंद्रों में दर्शन को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री शुकदेव आश्रम में सात भागवत कथाएं चल रही हैं। गंगा स्नान मेले में बसाई गई तंबू नगरी में पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मेला क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।म

शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधते श्रद्धालु। संवाद

शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें