मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच वार्डों में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। शिकायत मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने बिना नाली सम्मिलित किए कोई भी सड़क निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 में करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से जाट काॅलोनी, नुमाइश कैंप, पंचशील काॅलोनी, गऊशाला नदी रोड, आनंदपुरी कच्ची सड़क और बचन सिंह काॅलोनी में दो नाला निर्माण और सात सीसी सड़क, नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नंदकिशोर, प्रवीण खेड़ा, सभासद मोहित मलिक, अमित पाल, रविकांत काका, शिवम मुन्ना, सतीश कुकरेजा मौजूद रहे।