फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का भय दिखाकर मरीजों से हो रहा है खिलवाड़, नामी चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आए      

Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
DENGUE
विज्ञापन
जनपद में निजी चिकित्सकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। विभाग के रडार पर आए कई नामी चिकित्सकों और पैथोलॉजी लैब मिलीभगत कर डेंगू का खौफ फैला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी गर्दन दबोचने की तैयारी में लगा है। राजवंशी हास्पिटल के चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी से रिपोर्ट ली गई है, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा कई पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की प्लानिंग की गई है।      
विज्ञापन


नई मंडी के निजी चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी के यहां की गई छापामारी की रिपोर्ट एसीएमओ ने सीएमओ को सौंपी है, जिसमें कई संदेहजनक आंकड़े सामने आए है। क्लीनिक पर भर्ती मरीजों में अधिकांश को डेंगू बताया गया, जबकि विभागीय अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। विभागीय अफसरों की जांच में सामने आया है कि अधिकांश निजी चिकित्सक डेंगू का भय दिखाकर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

निजी चिकित्सकों के आंकड़े में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 109 के पार है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में अभी तक 13 मरीज सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने निजी चिकित्सकों के यहां पर की गई मरीजों की जांच की संख्या और डेंगू मानने के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उधर, कई नामी निजी चिकित्सक और पैथोलॉजी लैब स्वास्थ्य विभाग के रडार पर है, जिन पर औचक छापामारी के लिए प्लानिंग की जा रही है। यह सभी प्रत्येक मरीज को डेंगू बता रहे हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह शुक्रताल मेले में चिकित्सकीय व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहे हैं। डॉ सुशील राजवंशी समेत कई अन्य चिकित्सकों की जांच कराई गई है, जिनके यहां संदेहजनक स्थिति मिली है। शुक्रवार को वह खुद प्रत्येक रिपोर्ट का परीक्षण करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें