मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन सवा तीन घंटे लेट रही, जिस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यह ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर में शाम छह बजे आती है। शनिवार को यह ट्रेन रात में सवा नौ पहुंची। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से चलने के बाद टपरी में ट्रेन की पावर फेल हो गई थी। इसके बाद दूसरी पावर लगाकर ट्रेन को संचालित किया गया। इसके बाद यह ट्रेन सवा तीन घंटे देर से पहुंची। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ट्रेन के लेट रहने के बारे में लाउड स्पीकर से यात्रियों को सूचना दी जाती रही थी।