फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री से की बिहारगढ़ से बिजनौर के रावली को जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने शुकतीर्थ और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए एक खाका प्रस्तुत किया। गंगा एक्सप्रेसवे को शुकतीर्थ से जोड़ने और पुराने पानीपत-खटीमा मार्ग को बिहारगढ़ से होकर बिजनौर के रावली तक बनाने और इस मार्ग पर गंगा पर पुल के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शुकतीर्थ की पृष्ठभूमि से संबंधित चित्र भेंट किया। इसके बाद किसानों के हित में मोरना मिल के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई। साथ ही जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने का भी आग्रह किया।
शुकतीर्थ में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह भी किया गया। कार्तिक गंगा स्नान मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। इस भेंट के दौरान सहारनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम उपस्थित रहे। मांगेराम ने मुख्यमंत्री को अपने जनपद की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें