फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: औद्योगिक क्षेत्र जौली रोड पर जर्जर सड़क के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जौली रोड पर गांव धंधेड़ा की ओर जाने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग उठाई गई है। सड़क की बदहाल स्थिति से औद्योगिक इकाइयों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला उद्योग केंद्र को पत्र भेजकर नगर पालिका के माध्यम से सड़क का निर्माण कराने की मांग है। साथ ही बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया है।


आईआईए के उपाध्यक्ष एवं कृष्णांचल पल्प एंड पेपर के निदेशक मनीष भाटिया ने जिला उद्योग केंद्र को पत्र लिखा है। बताया कि ग्राम धंधेड़ा की सड़क लंबे समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े वाहनों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। हालांकि, वर्तमान में क्षेत्र में कई नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। सड़क निर्माण आवश्यक है। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि समस्या निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें