फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बेंच की मांग, बिजनौर सांसद को दिया मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/जानसठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने बिजनौर सांसद चंदन चौहान को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने बेंच की स्थापना के मुद्दे को संसद में रखने का भरोसा दिया। वकील पांच दशक से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर दोनों बार संघों के वकीलों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को परिसर स्थित बाबू श्याम सिंह द्वार पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकील इकट्ठा हुए। अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह ने कहा बेंच की मांग करते हुए 50 साल बीत गए, लेकिन मांग पूरी नहीं होने अधिवक्ता और वादकारी परेशानी झेल रहे हैं। महासचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल ने कहा बेंच नहीं मिलने से आमजन को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है। बार संघ के पदाधिकारियों ने सांसद को ज्ञापन देकर बेंच दिलाने की मांग को आगामी शीतकालीन संसद सत्र में उठाने का आग्रह किया। पूर्व अध्यक्ष अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव जितेंद्र कुमार एवं प्रदीप मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मित्तल, महासचिव राज सिंह रावत, नेत्र पाल सिंह, चंद्रमणि शर्मा, प्रवीण गुड्डू, राहुल चौधरी, नाहिदा परवीन, मोहतसिब सन्नी, तरसपाल पुंडीर, मो. तनवीर मौजूद रहे।
वहीं जानसठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशी सैनी ने पश्चिम उप्र प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बिजनौर के सांसद चंदन सिंह चौहान को उनके मुजफ्फरनगर आवास पर ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा सांसद हरेंद्र मलिक के दिल्ली होने पर उनके व्हाट्सएप पर ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें