फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर नहीं पकड़े गए तो छपार थाने पर पंचायत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि छपार पुलिस मनमानी कर रही है। गांव खोजा नंगला में हुए झगड़े के मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो भाकियू तोमर थाने पर पंचायत करेगी।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव खोजा नंगला में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कलीम के आवास पर पहुंचे भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि गांव के ही कुछ दबंग लाठी डंडे व देशी तमंचे लेकर नव निर्वाचित प्रधान कलीम के मकान पर पहुंचे थे। मारपीट कर हवाई फायरिंग की थी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित व हमलावरों पर 307 में मुकदमा दर्ज कर कलीम को जेल भेज दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता का विश्वास उठ चुका है, क्योंकि उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। गांव खोजा नंगला के हमलावरों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया तो छपार थाने पर भाकियू तोमर पंचायत करेगी, जिसका जिम्मेदार पुलिस विभाग होगा। पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, पवन त्यागी, प्रमोद शर्मा, आमिर, फरमान, अरशद, वाजिद, श्रवण त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें