फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के दफ्तर में भर देंगे कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के दफ्तर में भर देंगे कचरा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 18 वें दिन भी जारी है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि खादर क्षेत्र की नदियों में नहरों का पानी छोड़ा गया तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अंजाम भुगतना पड़ेगा। नदी व नहरों में बहने वाले कचरे को सिंचाई विभाग के दफ्तरों में भर दिया जाएगा।
शनिवार को टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने में ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि बरसात में खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में नहर का पानी न छोड़ा जाए, इससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। खादर क्षेत्र में जितने भी नाले व खोल हैं, सिंचाई विभाग कागजों में सब खोदाई व सफाई दिखा देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता। उसकी जांच होनी चाहिए। बरसात से पहले उनकी सफाई होनी चाहिए। वर्ना भाकियू नदी नालों में बहने वाले कचरे को सिंचाई विभाग के दफ्तरों में भर देंगे। इस मौके पर सरदार धीर सिंह, मेजर सिंह, राशिद, ओमपाल त्यागी, अंग्रेज सिंह, गुरजीत सिंह, बबलू, सुहेल त्यागी, कय्यूम अंसारी, ललित त्यागी आदि कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना में ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने नेतृत्व में टोल प्लाजा पर 18 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। भाकियू नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का टोल पर किसानों का कृषि कानून के विरोध में धरना जारी रहा। इस अवसर पर माटु, बॉबी त्यागी, आशीष, बबलू, आदेश बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें