चरथावल। कस्बे के युवक को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो दिन बाद थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
2014 में कस्बे के रोहाना मार्ग निवासी अमित धर्म परिवर्तन कर अब्दुल्ला हो गया था। हाल में कुछ दिनों पूर्व उसने घर वापसी कर ली थी। अमित ने हिंदू धर्म में वापसी के बाद आरोपियों पर लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात कही है। उसने बताया कि एक फर्नीचर शोरूम पर काम करते वक्त उसकी मुलाकात कस्बा निवासी दूसरे वर्ग के युवक से हो गई थी। उसने रुपयों और शादी का लालच देकर उसे फुलत निवासी चर्चित मौलवी से मुलाकात कराई। वहां आठ लोगों ने मौलवी से धर्म परिवर्तन कराने के लिए कलमा पढ़वाया। धर्म परिवर्तन के बाद अब्दुल्ला बनने के बाद महाराष्ट्र में 40 दिन की तब्लीगी जमात में भेजा गया। धर्म परिवर्तन के नाम पर मिले चार चार लाख रुपयों से उसने एक प्लाट खरीद लिया।
वर्ष 2015 में देवबंद की एक कॉलोनी स्थित एक मदरसे में उसे उर्दू और अरबी सिखाई गई और अन्य युवक-युवतियों को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। वर्ष 2020 में एक वीडियो बनाकर धर्म के प्रचार-प्रसार की वीडियो यूट्यूब पर प्रचारित की गई। इस मामले में वादी अमित ने नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एचएसओ ने बताया मामले में जांच चल रही है। उधर, मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से मिलकर मुकदमा कायम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो 11 नवंबर को थाने पर घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मोहित बजरंगी, अमन प्रजापति, मोहित गर्ग, रितिक राणा और सुधीर आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने चार वांछित को दबोचा
चरथावल। पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे युवक चौकड़ा निवासी मोहित और संदीप को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के मामले में आरोपी अकरम निवासी दधेडू कलां को 4670 रूपये और एक अवैध चाकू समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।