फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में अभी देरी, मासिक पास जल्द बनेंगे

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन का नरिरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में अभी देरी, मासिक पास जल्द बनेेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली रेलवे मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने शनिवार को मुजफ्फरनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में निर्माण कार्य पूरा होगा और दिसंबर में नए स्टेशन भवन का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में अभी देरी होगी, मासिक यात्री टिकट बनने जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भेज दिया गया है।
दिल्ली मंडल के नव नियुक्त डीआरएम डिंपी गर्ग ने शनिवार को टीम के साथ गाजियाबाद रेलवे सेक्शन के स्टेशनों का निरीक्षण किया। वह स्पेशल ट्रेन से दोपहर में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी से जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण किया और किशनगढ़ स्टेशन के मॉडल पर बनाए जा रहे रेलवे स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरों से निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने का कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह रूटीन निरीक्षण है, केवल सेक्शन पर यात्रियों की समस्याओं को जानने, व्यवस्था को परखने का काम किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण को लेकर डीआरएम ने बताया कि नवंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। दिसंबर में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान नए स्टेशन भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि पैसेंजर या दूसरी ट्रेनों के संचालन में अभी और समय लग सकता है। दैनिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा के लिए एमएसटी जारी नहीं होने पर डीआरएम ने बताया कि दिल्ली रेलवे मंडल की ओर से हेड क्वार्टर को एमएसटी की व्यवस्था बहाल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि दस-पंद्रह दिनों में एमएसटी बहाल करने के लिए हेड क्वार्टर से स्वीकृति मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली रेलवे मंडल के सीनियर डीओएम रजनीश कुमार, सीनियर डीसीएम प्रवीण कुमार, संदीप गहलौत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेड़-पौधे लगाने पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर। डीआरएम डिंपी गर्ग से डीआरयूसीसी सुनील सिंघल ने स्टेशन पर हरियाली की मांग की। जिस पर उन्होंने स्टेशन को हरा भरा रखने के लिए पेड़-पौधे लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके लिए सिंघल से सहयोग का आह्वान किया।

मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें