फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए मांगा सहयोग

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के फैंथम हाल में हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन कुमार शाह पत्रकारों से वार् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तत्कालीन डीएम अनंत कुमार के खिलाफ मजबूत कानूनी लड़ाई लड़ेंगे : शाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान करीब तीन दशक पूर्व हुए रामपुर तिराहा कांड के पीड़ितों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन कुमार शाह ने मुजफ्फरनगर में चल रहे केसों के लिए जिला बार संघ से सहयोग मांगा है। यहां पर मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए उनके द्वारा दो अधिवक्ताओं को अपना कन्वीनर मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को अब न्याय तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कहा कि तत्कालीन डीएम अनंत कुमार के खिलाफ भी प्रभारी कानूनी लड़ाई लडे़ंगेे।
शनिवार को उत्तराखंड से यहां पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता रमन कुमार शाह और उनकी टीम का जिला बार संघ के अध्यक्ष कलीराम और महासचिव अरुण शर्मा के नेतृत्व में कचहरी स्थित फैंथम हॉल में स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में रमन कुमार शाह एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में कलंक के रूप में देखे जाने वाले रामपुर तिराहा गोलीकांड को अक्तूबर 2021 में 27 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इतने लंबे समय के बाद भी आज तक पीड़ितों के लिए इंसाफ की लड़ाई अधूरी है। इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में तत्कालीन मुजफ्फरनगर डीएम अनंत कुमार सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि वह प्रशासनिक व्यवस्था ंमें वरिष्ठ पदों पर बने रहे। अब वह रिटायर हो चुके हैं, तो उनके खिलाफ एक मजबूत कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए आंदोलनकारियों के साथ कानूनी विशेषज्ञ भी खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1995 में अनंत कुमार के खिलाफ केस चलाने के लिए राज्यपाल द्वारा सेक्शन 197 में अनुमति प्रदान की जा चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में 71 केस में चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल की है। इनमें से कई केस गैंगरेप और महिलाओं के शोषण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा गोलीकांड के मुकदमों में एक प्रभावी और मजबूत पैरवी करने के लिए जिला बार संघ का सहयोग हमें मिला है। इसके लिए यहां पर अनुराग वर्मा एडवोकेट और रजनीश चौहान एडवोकेट को कंवीनर नियुक्त किया है। इस दौरान भगवत सिंह नेगी , प्रभाकर जोशी व रजनीश चौहान एडवोकेट नैनीताल हाईकोर्ट, आमोद त्यागी, पंकज गौतम, अमित जैन, अनुराग वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें